बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह ने मंगलवार रात को जिले में बड़े पैमाने पर तबादले किए। जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी व महिला आरक्षियों सहित 55 से अधिक पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नए कार्यक्षेत्र में भेजा गया है।
निरीक्षक संजीव कुमार को थाना जरीफनगर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षकों में सतेन्द्र सिंह उज्जवल, सन्नी चौधरी, उम्मेद सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, सतीश कुमार, कप्तान सिंह और इन्द्रपाल सिंह सहित कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों से हटाकर पुलिस लाइन या अन्य थानों में भेजा गया है।
उपनिरीक्षक आकाश तोमर को चौकी रोडवेज थाना सिविल लाइन से हटाकर आईजीआरएस सेल में तैनाती दी गई है। इसी तरह राहुल कुमार, हरगोविन्द सिंह, मुकेश कुमार, सुभाष चन्द्र, राकेश वर्मा, बृजपाल सिंह, आशाराम, राजकुमार सिंह, पवन कुमार समेत कई अन्य उपनिरीक्षकों के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। कम्प्यूटर ऑपरेटरों अबरार आलम को थाना बिल्सी से मूसाझाग तथा अरशद अली को थाना मूसाझाग से बिल्सी भेजा गया है। आदेश में बड़ी संख्या में मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों को भी बदला गया है।
इनमें प्रमुख नाम भानू प्रताप, जितेन्द्र सिंह, नीतीश कुमार, संजीव कुमार, विमल कुमार, राजवीर, राजकुमार, अरुण कुमार, अंकुर कुमार, अमित कुमार, कपिल गुप्ता, बिजेन्द्र यादव, पारूल त्यागी, कुसुम कुमारी, रेनू सिंह, राधा, रोहित कुमार, त्रिवेश कुमार, सुमनपाल सिंह, मनीष कुमार, दीपक कुमार, अक्षय, अरविन्द तोमर, दीपक यादव, इलियास अहमद, गौरव प्रसाद, पुष्पेन्द्र कुमार, रोली, सपना चौहान, शिवानी, रमन गौर, पूजा और आरती शामिल हैं।