फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मैस में बनने वाले खाने का एसएसपी ने चखा स्वाद

विज्ञापन
पुलिस लाइन के मैस में खाने का स्वाद चखते एसएसपी डॉ. बृर्जेश कुमार सिंह।स्रोत-पुलिस विभाग
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण की। सलामी के बाद एसएसपी ने परेड का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के आदेश दिए। इसके बाद शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई गई। बाद में एसएसपी ने पुलिस लाइन की शाखाओं, मैस, अस्पताल, पुलिस बैरक, जिम तथा सैलून आदि का निरीक्षण किया और संबंधित को दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने मैस में बनने वाले खाने का स्वाद चखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें