पुलिस कर्मियों के परिजनों को मिठाई देते एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह। संवाद
बदायूं। दीपावली के मौके पर एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के घर जाकर उनसे आत्मीय संवाद किया और मिष्ठान वितरण कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के घर पहुंचकर उनके परिवारजनों से भेंट की। इस दौरान अधिकारियों ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और मिठाई बांटकर स्नेहपूर्ण वातावरण में संवाद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हमारी पुलिस परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके योगदान को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
उधर, क्षेत्राधिकारी दातागंज के.के. तिवारी और क्षेत्राधिकारी सहसवान कर्मवीर सिंह ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के घर जाकर शुभकामनाएं दीं और मिष्ठान वितरण किया। संवाद