फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसएसपी बोले- खुलासा नहीं तो लाइन में करा लेना आमद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कुंवरगांव क्षेत्र के गांव बनेई में व्यापारी के घर से 26 जुलाई की रात करीब 35 लाख रुपये के जेवर चोरी हुए थे। करीब ढाई महीने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। पीड़ित की गुहार पर एसएसपी ने एसओ कुंवरगांव को दस दिन की मोहलत देते हुए कहा है कि अगर खुलासा नहीं हुआ तो खुद पुलिस लाइन में आमद करा लेना।
विज्ञापन

ग्राम बनेई निवासी हाजी मोहम्मद हाफिज के चार बेटे जहीर, नईम, आजम और नाजिम दिल्ली में रहकर जींस का कारखाना चलाते हैं। हाजी मोहम्मद हाफिज अकेले गांव में रहते हैं। बताते हैं कि हाफिज अपने बेटों के पास दिल्ली गए थे। 26 जुलाई की रात चोरों ने उनके दरवाजे का कुंडा काट लिया और अंदर घुस गए। चोरों ने उनके घर में रखीं दो अलमारियों के ताले तोड़े और पांच बड़े-बड़े बक्से उठाकर खेतों में ले गए। उनमें करीब 35 लाख रुपये के जेवर थे। माल समेटकर उनके खाली डिब्बे और बक्से गांव के बाहर खेतों में ही छोड़ गए।

ढाई महीने बीतने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। इसी को देखते हुए एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने एसओ रामेंद्र सिंह को दस दिन में खुलासा करने की चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर खुलासा नहीं कर सको तो उसी दिन पुलिस लाइन में आमद करा लेना। चेतावनी के बाद थाना पुलिस चोरी की घटना के खुलासे में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चोरी की घटना को लेकर एसओ को चेतावनी दी गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। -बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें