फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने लाव-लश्कर  के साथ किया फ्लैग मार्च

Mon, 03 Oct 2016 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
एसएसपी ने लाव-लश्कर  के साथ किया फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के संवेदनशील इलाकों में घूमा पुलिस फोर्स
विज्ञापन

 त्योहारी सीजन में खुराफातियों में भय कायम रखने के लिए पुलिस ने सोमवार को फ्लैग मार्च किया। एसएसपी सुनील सक्सेना लाव-लश्कर के साथ शहर की सड़कों पर घूमे। शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया तो पुलिस के बूटों की धमक से खुराफातियों के दिलों में भय पैदा हो गया। एक साथ इतना फोर्स शहर की सड़कों पर देखकर आम लोग भी सकते में आ गए।
त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा, मोहर्रम, रामलीला समेत दीपावली आदि त्योहार इसी महीने हैं। शहर के कई मिश्रित आबादी वाले इलाके संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। त्योहारी सीजन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी सुनील सक्सेना, एसपी सिटी अनिल यादव, एसपी देहात संजय राय, सीओ सिटी आनंद कुमार पांडेय ने भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। 
विज्ञापन

फ्लैग मार्च पुलिस लाइंन से शुरू हुआ। इसके बाद इंदिरा चौक, पुराना बस स्टैंड, गांधी पार्क, छह सड़का, घंटाघर, काली सड़क, मथुरिया चौक, छोटे सरकार रोड, कबूलपुरा, शकील रोड, लालपुल तिराहा, जालंधरी सराय, लोटनपुरा, लावेला चौक होते हुए पुलिस फोर्स फिर से पुलिस लाइंस पहुंचा। रूट मार्च के दौरान एसएसपी सुनील सक्सेना, एसपी सिटी अनिल यादव पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते रहे। 
विज्ञापन

-------
एक साथ भारी फोर्स देखकर अफवाहें भी उड़ीं
बदायूं। एक साल शहर की सड़कों और संवेदनशील इलाकों में भारी फोर्स देखकर अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया। लोग एक दूसरे से पूछते नजर आए कि शहर में क्या हुआ है। बाद में धीरे-धीरे स्थिति साफ होती गई। जब लोगों को पता लगा कि यह रूट मार्च एहतियात के तौर पर था तब लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें