फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम मीटिंग में एसएसपी  ने कसे थानेदारों के पेच

Sun, 11 Sep 2016 12:46 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसएसपी सुनील सक्सेना ने पुलिस लाइंस सभागार में क्राइम मीटिंग के दौरान सभी सीओ और थानेदारों को जरूरी निर्देश दिए। चेताया कि लंबित विवेचनाओं का जल्द निरस्तारण करने के साथ ही वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करें।
एसएसपी ने सभी सीओ और एसओ को निर्देश दिए कि गणेश चौथ और ईद के मद्देनजर अभी से सुरक्षा बंदोबस्त कर लें। सभी चौकीदार अपने-अपने इलाकों में गश्त तेज करें। त्योहारों के मद्देनजर धर्म स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था की जाए। एसएसपी ने चेताया कि काम में लापरवाही करने वाले एसओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसपी सिटी अनिल कुमार सक्सेना, एसपी देहात संजय राय, सीओ सिटी एके पांडेय समेत सभी सीओ और एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली प्रकाशित
बदायूं। नगरीय निकायों की वार्डवार निर्वाचक नामावलियों को अंतिम रूप से तैयार कर शनिवार को जनसामान्य के लिए प्रकाशित कर दिया गया है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि नामावलियों पर दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। उनका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

-----
सैनिक सम्मेलन में एसएसपी ने सुनीं समस्याएं
बदायूं। पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित सैनिक सम्मेलन में एसएसपी सुनील सक्सेना ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना। सैनिक सम्मेलन में सभी सर्किल के सीओ और एसओ मौजूद रहे। बिनावर थाने के एक आरक्षी ने बताया कि उसका तबादला रामपुर जनपद के लिए हो चुका है। उसको अब तक रवाना नहीं किया गया है। एसएसपी ने कहा कि ईद के बाद उसको रवाना कर दिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि सभी पुलिस कर्मियों की समस्याओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उनको निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें