फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: आरोपी के परिजनों को पीटा, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित; एसएसपी अंकिता शर्मा ने की कार्रवाई

Sun, 13 Sep 2026 01:23 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में एसएसपी अंकिता शर्मा ने बस्तोई चौकी के दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इन पुलिसकर्मियों पर दबिश के दौरान आरोपी के परिजनों को पीटने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। 
विज्ञापन
एसएसपी अंकिता शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जरीफनगर थाने की बस्तोई चौकी क्षेत्र में एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस) के आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देने की गए पुलिसकर्मियों ने आरोपी के नहीं मिलने पर उसके परिवार को पीटा और अभद्र व्यवहार किया। शिकायत मिलने के बाद कराई गई जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने रविवार को दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन

 

आरोपी के घर पर दी थी दबिश 
जानकारी के मुताबिक, बस्तोई सीकरी चौकी क्षेत्र का निवासी उदयप्रकाश एनडीपीएस एक्ट का आरोपी है। वह छह महीने पहले बुलंदशहर में जेल गया था। जेल से बाहर आने के बाद वह गांव में रह रहा था। जानकारी होने पर बस्तोई सीकरी चौकी के उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज ने सिपाही हरीश, सुरजीत, संदीप भाटी और लोकेश को साथ लेकर आरोपी के घर पर दबिश दी। आरोपी घर पर नहीं मिला। 
विज्ञापन

परिजनों को पीटने का आरोप 
परिजनों का आरोप है कि उदयप्रकाश के नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों ने उसे छुपाने की बात कहकर परिवार के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद परिवार की शिकायत पर जांच कराई गई। जांच में पुलिसकर्मियों की ओर से की गई अभद्रता और मारपीट की सच्चाई सामने आ गई। जिसके बाद सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट पर एसएसपी ने दरोगा समेत पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें