फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी श्रद्धा से किया गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन

विज्ञापन
मीराजी चौकी स्थित हनुमान मंदिर से निकाली गई गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह शुक्रवार को भी कम नजर नहीं आया। शहर में धूमधाम से भगवान गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकालीं गईं। इस दौरा खूब अबीर-गुलाल उड़ाया गया।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव को लेकर शुक्रवार को शहर के मीराजी चौकी स्थित हनुमान मंदिर से गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। डीजे व ढोल की धुन पर युवक, युवतियां व महिलाएं थिरकते हुए चल रहे थे। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। इसके बाद में गणेश जी की मूर्ति को कछला गंगा नदी में विसर्जित किया गया। इस मौके पर पंडित रुपेश शर्मा, नितिन, अक्षत, सुनील सपड़ा, अशोक राना, राजू सपड़ा, नीरज कोचर, आशीष लहरिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें