फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सपा की जिला कार्यकारिणी गठित, सुरेशपाल बने महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने मंगलवार को जिला कार्यकरिणी घोषित की। इसमें सुरेश पाल सिंह चौहान को जिला महासचिव, सलीम अहमद, राजीव राज गुप्ता, मोहर सिंह पाल, मोहम्मद नज़र, रामौतार शाक्य व अजमल खां को जिला उपाध्यक्ष, खालिद रज़ा को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा 15 जिला सचिव तथा छब्बीस सदस्यों सहित 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि सभी कर्मठ, जुझारू कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है और सभी से उम्मीद की जाती है कि पार्टी को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे व पार्टी की नीतियों व रीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। इस मौके पर सहसवान से विधायक ब्रजेश यादव, शेखूपुर से विधायक हिमांशु यादव,अशोक यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें