बदायूं। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गुलड़िया में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रभाकर ने प्रथम, इंतजार ने द्वितीय और शाहिद अली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में सलोनी ने प्रथम, शिवानी-द्वितीय, राधिका तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर में प्रभाकर- प्रथम, शाहिद -द्वितीय, आशीष तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में सुनील- प्रथम, कृष्णकांत- द्वितीय, श्यामलाल- तृतीय रहे। 1500 मीटर में सुनील ने पहला, अतुल ने दूसरा और आलोक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सलोनी-प्रथम, रोहनी-द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में रेनू-प्रथम, रोहनी-द्वितीय और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि कबड्डी में बीबीपुर की टीम विजेता और कथरा टीम उपविजेता रही। संवाद