बदायूं/ सिलहरी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इस दौरान ब्लॉक सालारपुर में हुई लंबी कूद स्पर्धा में राघव प्रथम आए तो वहीं जगत ब्लॉक में हुई 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में मिथलेश प्रथम रही।
ब्लॉक सालारपुर में पुरुष वर्ग की लंबी कूद स्पर्धा में प्रथम स्थान पर राघव रहे तो दूसरे पर अरमान अली व तीसरे पर अभय कुमार ने जगह बनाई।
गोला फेंक में पहले पर रनवीर, दूसरे पर जहांगीर आलम, तीसरे पर सद्दाम, 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर मनोज, दूसरे पर उदय प्रताप, तीसरे पर धर्मेंद्र यादव, 400 मीटर में प्रथम स्थान पर उदय प्रताप, दूसरे पर दामोदर, तीसरे पर धर्मेंद्र यादव रहे।
वहीं महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर नेहा, दूसरे पर दीक्षा, तीसरे पर चेतना, 400 मीटर में पहले पर प्रिंसी, दूसरे पर पूजा और तीसरे पर शिवा कुमार रहीं।
इधर, ब्लॉक जगत में महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर मिथलेश, दूसरे पर राधिका, तीसरे पर मोनी, 400 मीटर में पहले पर मोनी, दूसरे पर राधिका, तीसरे पर मिथलेश, 800 मीटर में पहले पर सुनीता, दूसरे पर मोनी और तीसरे पर मिथलेश, 1500 मीटर में पहले पर सुनीता, दूसरे पर राधिका और तीसरे पर मोनी रहीं।
लंबीकूद में पहले स्थान पर काशिफा, दूसरे पर नीलम, तीसरे पर मोनी, गोला फेंक में पहले स्थान पर राधिका, दूसरे पर शिवानी, तीसरे पर नीलम आयीं। महिला कबड्डी में पहले पर बीबीपुर और दूसरे पर नगला रहा। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।