फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूंः बस क्रिकेट और एथलेटिक्स में धमाल, बाकी खेलों का अच्छा नहीं है हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। खेल निदेशालय की ओर से खिलाड़ियों के लिए आवासीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए आयोजित विभिन्न खेलों के ट्रायल में युवाओं की रुचि केवल क्रिकेट और एथलेटिक्स में ही दिखाई दे रही है। यही वजह है कि सोमवार को हुए एथलेटिक्स के ट्रायल में जहां 20 खिलाड़ी प्रतिभाग करने पहुंचे। वहीं, रविवार को क्रिकेट का ट्रायल देने 40 खिलाड़ी आए थे। हालत यह है कि कुश्ती, तैराकी, हॉकी आदि का एक भी खिलाड़ी प्रतिभाग करने के लिए नहीं पहुंचा, जबकि कबड्डी में पांच-छह खिलाड़ी पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 से 18 फरवरी के बीच में खेलकूद ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने वाले अंडर-15 के खिलाड़ियों का चयन छात्रावास के लिए किया जाना प्रस्तावित किया है। इसमें चयन होने पर खिलाड़ियों को लखनऊ, गोरखपुर, सैफाई, इटावा के स्पोर्ट्स कॉलेजों के हॉस्टलों/ कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। ताकि उनकी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी प्रगति हो सके, लेकिन जिले में तलाशने पर भी अधिकांश खेलों के खिलाड़ी नहीं मिल पा रहे है।
डीआईओएस ने भी की है अपील
सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों से डीआईओएस राममूरत ने कहा है कि जो खिलाड़ी (अंडर-15) स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश चाहते हैं, वह जिला खेल कार्यालय से फार्म लेकर प्रतियोगिता के ट्रायल में हिस्सा सकते हैं।
विज्ञापन

इन खेलों के होने थे ट्रायल
इसमें जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूड़ो, हैंडबाल के ट्रायल होने थे। इनमें कुछ खेलों के लिए तो खिलाड़ी आए जबकि तीरंदाजी, टेबिल टेनिस, हॉकी, तैराकी के लिए कोई नहीं आया। अब मंगलवार को बॉक्सिंग, हैंडबॉल और जूडो के ट्रायल होने हैं।
कई स्कूलों और आसपास के गांव में जाकर लोगों से बात की, साथ ही उनसे बच्चों को भेजने के लिए कहा था। उसके बाद में कुछ बच्चे तो फार्म ले गए। अब जब खेलों का ट्रायल हो रहा है, तो कम ही बच्चे आ रहे हैं।
विज्ञापन

- संतोष कुमार शर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें