फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरेली कॉलेज में खेल गतिविधियां ठप, भटक रहे खिलाड़ी

Mon, 05 Aug 2024 05:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ओलंपिक का खुमार इन दिनों हर ओर छाया हुआ है। ऐसे आयोजनों में पदक जीतने वालों को सरकार की ओर से प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इससे विपरीत बरेली कॉलेज में खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं तक नसीब नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

इन दिनों कई विद्यार्थी कॉलेज के युवा खेल विभाग में जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। यहां नया सत्र शुरू होने के बाद भी खेल से जुड़ी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की जा रही हैं। इससे निराश विद्यार्थी व्यवस्थाओं पर ही सवाल उठाने लगे हैं। कॉलेज के प्रमुख मैदानों का भी रखरखाव नहीं किया जा रहा है।
आलम यह है कि फुटबाल मैदान में घास तक साफ नहीं की गई है। इससे भी खराब स्थिति हॉकी मैदान की है। यहां झाड़ियां उग आई हैं। प्रवेश द्वार को बंद कर जिम्मेदार इसे साफ करना भूल गए हैं। इसी तरह बास्केटबॉल कोर्ट भी लंबे समय से बदहाल है। इसका फर्श टूट चुका है, आसपास झाड़ियां उग आई हैं। यह स्थिति तब है जब प्रवेश लेते समय प्रत्येक विद्यार्थी से खेल शुल्क के नाम पर 100 रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन


धूल फांक रहे कीमती उपकरण
कॉलेज के जिमनेजियम में सबसे आगे के हिस्से में जिम बना हुआ है, जिसमें लंबे समय से ताला पड़ा है। लाखों की लागत से मंगाए गए उपकरण यहां धूल फांक रहे हैं। भवन में टेबल टेनिस, बैडमिंटन समेत इनडोर खेलों की व्यवस्था भी ध्वस्त है।


कॉलेज में खेल सुविधाएं दुरुस्त होनी चाहिए। बैडमिंटन और टेबल टेनिस फिर से शुरू किया जाए, जिससे विद्यार्थी पढ़ने के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर सकें। -अनुष्का मिश्रा, छात्रा
कॉलेज में खेलों के प्रति जागरूकता का अभाव है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। खेल सुविधाएं ठीक करने के साथ ही खेल कोच की व्यवस्था भी की जाए। - अरबाब रजा, छात्र
कॉलेज में खेल व्यवस्थाएं शून्य हो गई हैं। कोई अभ्यास भी नहीं हो रहा है और ना हीं प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। ओलंपिक को देखते हुए कई युवा इस ओर जा रहे हैं, लेकिन कॉलेज के खेल विभाग में किट ही उपलब्ध नहीं है।- नवदीप यादव, छात्र


कॉलेज में विद्यार्थियों के हित में खेल सुविधाओं को दुरुस्त कराया जाएगा। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। - प्रो. ओपी राय, प्राचार्य, बरेली कॉलेज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें