फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार्रवाई का भी नहीं डर... बेसमेंट में चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियां

Mon, 05 Aug 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की धड़ाधड़ कार्रवाई के बावजूद भी बेसमेंट में संचालित अवैध गतिविधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बेसमेंट में धड़ल्ले से व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। शहर के पॉश एरिया रामपुर गार्डन समेत कुतुबखाना, बानखाना व घनी आबादी वाले अन्य क्षेत्रों का सबसे बुरा हाल है।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद जागे बीडीए के जिम्मेदार अब बेसमेंट में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। अब तक बेसमेंट में संचालित स्कूल, कोचिंग, रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की गई है। नर्सिंग होम और अस्पतालों का भी सर्वे चल रहा है। रामपुर गार्डन के कई अस्पतालोें के बेसमेंट में मेडिकल स्टोर, इमरजेंसी, एक्सरे, एमआरआई, सीटी स्कैन, पैथोलॉजी संचालित हो रही हैं। यहां रोजाना मरीज बेसमेंट में रहते हैं। वहीं, सैलानी, जगतपुर, एजाज नगर गौटिया में भी बेसमेंट में अवैध गतिविधियां चल रही हैं।

नियमों के उल्लंघन में जो भी बिल्डिंग आएंगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई किसी के दबाव आदि में नहीं रुकेगी। बेसमेंट वैध हैं, लेकिन व्यावसायिक गतिविधियां हो रही हैं, तो नोटिस भेजे जा रहे हैं। अवैध होने पर निश्चित तौर पर सीलिंग की जाएगी। - योगेंद्र कुमार, सचिव, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें