फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगरैन ने आवंला व यूथ स्पोर्ट्स परसिया ने वजीरंगज को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बगरैन। खुसरो डिग्री कॉलेज सरौरी में खुसरो कप टूर्नामेंट की मंडलीय किक्रेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गए, जिसमें पहला मैच गौरीशंकर इंटर कॉलेज बगरैन और आरएस पैरामेडिकल कॉलेज आंवला के बीच खेला गया, वहीं दूसरा मैच मुन्नालाल इंटर कॉलेज वजीरगंज व यूथ स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया परसिया के बीच हुआ। इनमें बगरैन और परसिया की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन

गुरुवार को पहला मैच गौरीशंकर इंटर कॉलेज बगरैन और आरएस पैरामेडिकल कॉलेज आंवला के बीच खेला गया। जिसमें आंवला कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी बगरैन कॉलेज की टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट का नुकसान उठाकर 162 रन बनाए। आंवला कॉलेज की टीम के सामने 163 रन का लक्ष्य दिया गया। शुरुआत से ही आंवला टीम बेहतर प्रदर्शन न कर पायी। खराब बल्लेबाजी के चलते आंवला कॉलेज टीम आठ विकेट खोकर 16 ओवर में 142 रन ही बना सकी। ऐसे में बगरैन कॉलेज की टीम ने आंवला को 20 रन से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच सर्वाधिक रन बनाने वाले दीपक को चुना गया।
वहीं दूसरा मैच मुन्नालाल इंटर कॉलेज वजीरगंज और यूथ स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया परसिया के बीच हुआ। वजीरगंज कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर परसिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। परसिया टीम के बल्लेबाजों ने 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 112 रन बनाए। वजीरंगज कॉलेज की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी। वजीरंगज के खिलाड़ियों ने आक्रमक बल्लेबाजी की। 10 ओवर में 113 रन बनाकर लक्ष्य पूरा कर लिया। वजीरगंज ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रवि रावत को दिया गया। अंपायरिंग सुरजीत चौहान व कुलदीप कुमार ने की। स्कोरिंग अनिल शर्मा तथा पवन शर्मा द्वारा की गई। वेदपाल सिंह, सौरभ यादव, सचिन कुमार, मुकेश यादव, सोमवीर सिंह, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें