फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन छाए रहे बदायूं के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक विद्यालयों का तीन दिवसीय 65 वां मंडलीय युवा क्रीड़ा समारोह गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ। पहले दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में बदायूं के खिलाड़ी छाए रहे। सब जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में बदायूं के देवेंद्र यादव और सब जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रामखिलाड़ी ने बाजी मारी, वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में बदायूं की मोनिशा प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की चेयरमैन दीपमाला गोयल और विशिष्ट अतिथि डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर ने ध्वजारोहण के साथ किया। डीआईओएस राममूरत भी मौजूद रहे। सब जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद और गोला फेंक में बदायूं के देवेंद्र यादव व ऊंची कूद में (बरेली) के रियासत अली प्रथम रहे। जूनियर वर्ग बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में बदायूं के रामखिलवाड़ी, लंबी कूद में आजम खां बरेली, ऊंची कूद में बरेली के अपूर्व शंखधार, शाटपुट में पीलीभीत के अनूप गिहार प्रथम रहे।
सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में योगेश (बदायूं), 1500 मीटर में परवेज (बरेली), लंबी कूद में अंकुर (बदायूं), शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में तहसीन रजा (बरेली) ने बाजी मारी। सब जूनियर बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में मोनिशा (बदायूं), ऊंचीकूद में उपासना (पीलीभीत), गोलाफेंक में उपासना ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में माधुरी (बदायूं), 200 मीटर में नीतू राजपूत (बरेली), 1500 मीटर में विनीता गूर्जर (बरेली), ऊंचीकूद में हीरा बी (बदायूूं), गोलाफेंक में सुभाना (बदायूूं) प्रथम रहीं। तीन दिनी खेलकूद प्रतियोगिता में बरेली के 114, बदायूं के 95, शाहजहांपुर के 61 और पीलीभीत के 58 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोहा
समारोह में शहर के पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज और नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना, स्वागत गान आदि प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। इस मौके पर वेदप्रकाश सिंह राठौर, रोहताश सिंह पटेल, राजीव शर्मा, संजीव कुमार, अल्पना कुमार, अमलेश गुप्ता, अमिता सिंह, सुभाष चंद्र मनोचा, भीकम सिंह, दीपेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें