फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ में रामसेवक, 200 में पंकज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। न्याय पंचायत बुटला के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरा दमखम लगा दिया। कबड्डी में बुटला उच्च प्राथमिक विद्यालय की टीम विजेता रही। वहीं 200 मीटर की दौड़ में पंकज विजेता रहे। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

मिनी खेलकूद समारोह की शुरुआत प्रधान अभिमन्यु प्रताप सिंह ने कराई। न्याय पंचायत स्तर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र और छात्राएं जुटे। प्राथमिक वर्ग की 200 मीटर की दौड़ में पंकज प्रथम और गौरव द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में अंकित प्रथम, गौरव द्वितीय और रामसेवक तृतीय रहे। 50 मीटर की दौड़ में रामसेवक प्रथम और विजय को द्वितीय स्थान मिला। उच्च प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में धर्मेंद्र, गीताराम व अनमोल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 200 मीटर की दौड़ में अखिलेश व अनमोल, 400 मीटर की दौड़ में अनूप व सोरन क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी में बुटला की टीम ने फुलासी को हराया। इस मौके पर नीरव कुमार, सोनू कुमार, अरविंद आदि का प्रतियोगिता कराने में सहयोग रहा। इसके अलावा अब्दुल्लागंज के ओमप्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड स्टार टीम ने साइन स्टार को हराया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरपी सिंह, संजीव कुमार शर्मा और अजबसिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें