फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीएल : सुपर इंडियन ने 9 विकेट से मारी बाजी

विज्ञापन
विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित करते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। गांव सिरतौल में चल रहे सिरतौल प्रीमियर लीग (एसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सिरतौल सुपर इंडियन और सिरतौल रॉयल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सुपर इंडियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय सुपर इंडियन के कप्तान मोहित शर्मा ने लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सिरतौल रॉयल की टीम की शुरुआत दमदार रही। टीम के शीर्ष चार बल्लेबाजों ने मिलकर 88 रन जोड़े। देव ने 28, ताहिर ने 26, अखिलेश ने 18, मोहित कुमार ने 16 और आदर्श ने 18 रन बनाए। निर्धारित 12 ओवर में रॉयल की टीम 8 विकेट खोकर 137 रन बनाने में सफल रही।
सुपर इंडियन की ओर से दिनेश कश्यप ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि कप्तान मोहित शर्मा ने 3 और आरव उपाध्याय ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर इंडियन की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर कपिल और मोहित ने पहले चार ओवर में ही 60 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मोहित के आउट होने के बाद अंश शर्मा ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। कपिल ने 46, मोहित ने 48 और अंश शर्मा ने नाबाद 43 रन बनाते हुए टीम को 11 ओवर में ही जीत दिला दी। रॉयल की ओर से ताहिर को एक मात्र सफलता मिली। फाइनल मुकाबले में कई पल बेहद रोमांचक रहे। सुपर इंडियन के फील्डर ने दो शानदार कैच पकड़कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए दिनेश कश्यप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने पर देव को और सर्वाधिक विकेट लेने पर नीरज पासी को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान आयोजक पवन उपाध्याय, सत्यप्रकाश शर्मा, गौरव शर्मा, प्रदीप गुप्ता, सचिन शर्मा, आशीष पाठक, सर्वेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें