फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, किशोर की मौत

विज्ञापन
दीपेश फाइल फोटो
विज्ञापन
कादरचौक। बदायूं रोड पर कार चालक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर है। परिजनों के मुताबिक, दोनों किशोर बाइक से बालाजी मंदिर जा रहे थे।
विज्ञापन

कादरचौक निवासी अशोक कुमार के घर बेटे विशाल का दोस्त दीपेश (17) पुत्र महेश निवासी रुद्रपुर उत्तराखंड से दो दिन पहले ही आया था। कादरचौक आने के बाद बदायूं रोड स्थित निजामाबाद बालाजी मंदिर के दर्शन करने दोनों बाइक से जा रहे थे। मंदिर से 100 मीटर पहले ही उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद रिजवान ने बताया कि कार और बाइक में हादसा रात 8 बजे के आसपास हुआ था। हादसे में बाइक सवार दोनों किशोर सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। इसके बाद दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दीपेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि विशाल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर कार को कब्जे में लिया। दीपेश के परिजन रुद्रपुर में रहकर मजदूरी किया करते हैं। कुछ साल पहले ही उन्होंने वहां अपना मकान बनवाया था। वह देवरनिया थाना क्षेत्र के गननगला गांव के रहने वाले हैं। बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कार से हादसे के मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर विधिक की जाएगी। वहीं कार को कब्जे में ले लिया गया है। - सुनील कुमार सिंह, सीओ उझानी

दीपेश फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें