फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर तेज रफ्तार कार बाइक से टकराई, दो भाई घायल

विज्ञापन
ाइवे पर हुई मार्ग दुर्घटना में घायल हुए जगदीश-रामसिंह। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर नैथुआ धर्मशाला के पास तेज रफ्तार कार बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो भाई गंभीर घायल हो गए। उन्हें नगर के निजी अस्पताल भेजा गया। वहीं चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों ने घटना की सूचना थाना मुजरिया पुलिस को दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ईस्माइलपुर मेवड़ी निवासी रामसिंह और जगदीश चंद्र बाइक से शुक्रवार दोपहर रिश्तेदार के यहां क्षेत्र के गांव गुधनी को जा रहे थे। जैसे ही कछला-शाहवाद हाईवे पर नैथुआ धर्मशाला के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार कार उनकी बाइक से टकरा गई। जिससे उनकी बाइक काफी दूर तक फिसलती चली गई। इससे बाइक सवार दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। लोगों ने उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें