फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज तक सौ की स्पीड से दौड़ेगी जीएम स्पेश्ाल

Wed, 11 Feb 2015 12:31 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
12 फरवरी को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) ब्राडगेज लाइन का निरीक्षण करेंगे। रामगंगा से कासगंज के बीच होने वाले निरीक्षण में ब्राडगेज लाइन पर सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उनकी ट्रेन दौड़ेगी। वह इनके बीच में पड़ने वाले स्टेशनों और कराए गए कार्य की प्रगति को देखेंगे। इसके बाद सीआरएस इंस्पेक्शन के लिए तिथि तय होगा।
विज्ञापन


एक साल से चल रहे आमान परिवर्तन के काम को मूर्त रुप देने की तैयारी अंतिम चरण में है। एक तरफ जहां सीआरएस इंस्पेक्शन का काउंट डाउन शुरू हो गया है। वहीं 12 फरवरी को महाप्रबंधक (जीएम) एनईआर राजीव मिश्र निरीक्षण करेंगे। बरेली से कासगंज के बीच यह उनका पहला सफर होगा। रेल अधिकारियों की माने तो सभी कार्य को बुधवार को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

एनईआर इज्जतनगर के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जीएम 12 फरवरी को कासगंज तक सुबह नौ से शाम चार बजे तक इंस्पेक्शन करेंगे। निरीक्षण वाली ट्रेन को सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। इस दौरान मानवरहित मानवसहित समपार पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीआरएम इज्जतनगर की ओर से निर्देश दिए जा चुके हैं। समपार और ब्राडगेज लाइन के आसपास रहने वालों को रेलवे ट्रैक से दूर रहने के लिए कहा गया है। गुरुवार को दोपहर एक बजे वह बदायूं में वार्ता भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें