स्कूल परिसर में भाषण प्रतियोगिता पूर्वाह्न में शुरू हुई। प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने बच्चों को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी देते हुए भाषण के विषय का महत्व समझाया। कहा कि जीवन में अच्छे कार्य ही इंसान को तरक्की के रास्ते पर ले जाते हैं। इसीलिए बच्चों को अच्छाई और बुराई पर अपना नजरिया भी स्पष्ट करते रहना चाहिए। उन्होंने विषय के अनुरूप ही प्रतिभागियों से चर्चा कराई।
प्रतियोगिता में ब्लू हाउस के यश अग्रवाल ने प्रथम स्थान पाया। यलो हाउस की श्रुति को द्वितीय, ब्लू हाउस की मुक्ति और यलो हाउस की अंजलि को तृतीय स्थान मिला। विजेता प्रतिभागियों को नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट और कोआर्डिनेटर मीनाक्षी शर्मा ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता कराने में शिक्षक और शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।