फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: क्रिसमस पर गिरजाघरों में हुईं विशेष प्रार्थना सभाएं

विज्ञापन
क्रिसमस पर चर्च में पहुंचे लोग सेल्फी लेते हुए। स्रोत- स्थानीय निवासी
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बृहस्पतिवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। लोटनपुरा स्थित क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च के पादरी अशोक मसीह ने पापों से मुक्ति के लिए प्रभु यीशु पर विश्वास करने और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। चर्चों में मेले का आयोजन किया गया। दिनभर बधाई देने का सिलसिला चला।
विज्ञापन


क्रिसमस की धूम बुधवार शाम से ही शुरू हो गई थी। गिरजाघरों में आयोजन बृहस्पतिवार सुबह तक चलते रहे। मैथोडिस्ट, कैथोलिक और क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च, एमरी मैथोडिस्ट चर्च में प्रभु यीशु की झांकियां सजाई गईं। बुधवार रात 12 बजे केक काटा गया, जिसे प्रसाद के रूप में वितरित किया। बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कैरल्स गाए गए।

शहर के लोटनपुरा स्थित क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में बृहस्पतिवार सुबह दस बजे पास्टर अशोक मसीह ने विशेष प्रार्थना सभा कराई। इस अवसर पर मधुर गीतों के साथ प्रभु यीशु की महिमा सुनाई गई। पास्टर धर्मेंद्र लाल ने बाइबिल पाठ से समझाया कि किस प्रकार प्रभु यीशु का जन्म हुआ।
विज्ञापन

कहा कि प्रभु यीशु का जन्म पूरी मानव जाति को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए हुआ है। प्रार्थना सभा के अंत में पास्टर अशोक मसीह ने कहा कि पापों की मुक्ति के लिए प्रभु यीशु पर विश्वास करने तथा अपने पापों को छोड़कर, यीशु के पीछे चलना चाहिए। तभी हम उद्धार पा सकते हैं।

इंदिरा चौक स्थित मैथोडिस्ट चर्च के पास्टर सचिन रॉबिंसन ने विशेष प्रार्थना सभा कराई। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म लोगों के अंदर व्याप्त अहंकार, पाप और ईर्ष्या को दूर करने के लिए हुआ था। आजकल लोग खुद के दुख के बजाए दूसरे के सुख से दुखी है, जो कि गलत है। प्रभु यीशु ने खुद दुख सहकर अपने विचार मात्र से दूसरों के जीवन में उजाला किया। पुलिस लाइन चौराहे के पास स्थित कैथोलिक चर्च में पास्टर अनूप ने विशेष प्रार्थना सभा कराई। इनके अलावा जिले के सभी गिरिजाघरों में विशेष सभा हुई।


मनोज मसीह ने गरीबों को कंबल बांटे

क्रिसमस के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा मनोज मसीह ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, डीएम अवनीश राय, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह,एसपी सिटी बिजयेंद्र द्विवेदी आदि ने क्रिसमस की बधाई दी।


युवाओं में दिखा सेल्फी का क्रेज

चर्च में प्रार्थना सभा के उपरांत युवाओं में एक-दूसरे के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। सेल्फी लेने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। अपने परिवार और बच्चों के साथ उन्होंने सेल्फी लेकर आनंद लिया।

क्रिसमस पर चर्च में पहुंचे लोग सेल्फी लेते हुए। स्रोत- स्थानीय निवासी

क्रिसमस पर चर्च में पहुंचे लोग सेल्फी लेते हुए। स्रोत- स्थानीय निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें