फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीएम के निर्देश पर चलाया विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की शाम को आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों से कहा कि पांच जून को गंगा दशहरा है। गंगा के किनारे व बर्ड फ्लू के प्रसार को ध्यान में रखते हुए समस्त गोवंश आश्रय स्थलों और अन्य स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। साथ ही सात जून को बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर साफ-सफाई करवाएं। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि कछला गंगा घाट व गंगा किनारे के ग्रामों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के प्रसार को देखते हुए सोडियम हाइपो क्लोराइट का छिड़काव एवं फागिंग भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें