फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वोट बनवाने के लिए 17 व 24 अक्टूबर को 2,859 बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत छूटे एवं नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के संबंध में बुधवार को कलक्ट्रेट के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बैठक हुई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अभियान की जानकारी देते हुए उनसे पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र श्रीवास्तव ने बैठक में बताया कि जनपद की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 2,859 मतदेय स्थलों पर 17 अक्टूबर (शनिवार) और 24 अक्टूबर (शनिवार) को विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। इस दौरान संबंधित मतदेय स्थल के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 उपलब्ध कराएंगे, पंजीकरण संबंधी आवश्यक जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए पात्र नागरिकों को भरे फार्म-6 के साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और पते से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।
बैठक में भाजपा से सुधांशु शर्मा, सपा से अशोक यादव, बसपा से जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, जिला सचिव अरविन्द प्रधान, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, नवनीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें