फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता का रखा जाए विशेष ध्यान : डीएम

Wed, 21 Aug 2024 05:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। डीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन की तरफ से मलबा हटवाने के कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जो कार्यदायी संस्थाएं ठीक से कार्य नहीं कर रही हैं, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। अधिकारी स्वयं बैठक में आएं, अपने किसी अधीनस्थ को बिना पूर्व अनुमति या सूचना के न भेजें। जिन विभागों का निर्माण कार्य चल रहा है। उसके विभागीय अधिकारी स्वयं निर्माण कार्यों की साइट पर जाकर उसकी गुणवत्ता चेक करें। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि जो निर्माण कार्य पूरे हो गए हैं। संबंधित विभाग को वह भवन प्राथमिकता पर हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि निराश्रित गोवंशों के लिए गो आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं। जल्द ही इनका काम पूरा होने वाला है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार,डीएफओ प्रदीप कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें