फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सपाइयों ने केक काटकर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

विज्ञापन
बिल्सी में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटते सपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/बिल्सी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को बिल्सी, सहसवान, बदायूं सहित अन्य जगहों पर मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र व स्वस्थ रहने की कामना की।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने अपने आवास में पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। उन्होंने ने कहा अखिलेश यादव संघर्षशील व लोकप्रिय नेता हैं। वह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके मार्गदर्शन से सपा नेता व कार्यकर्ताओं को राजनैतिक दिशा मिलती है। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव, नगर अध्यक्ष फरहत सिद्दीकी, साजिद खां, प्रदेश सचिव सैय्यद आजम अली, अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद मियां, ज़ाहिद गाजी, अनवर खां आदि थे।
बिल्सी में विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष फैजान राइन के प्रतिष्ठान पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि आने वाला समय सपा का होगा। इस मौके पर आबिद अली, शाहिद राईन, अमजद खान, अखिलेश यादव, अमित यादव, नीरज यादव आदि थे। गांव बांस बरोलिया के वृद्धाश्रम में सपाइयों ने बुजुर्गों को फलों का वितरण किया। इस मौके पर कविंद्र सक्सेना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वेश यादव, चेतन यादव, सोनू यादव आदि थे। संवाद

बिल्सी में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटते सपा कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें