फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सांसदों को निलंबित करने पर सपा मुखर, धरना दिया

विज्ञापन
डीआरओ को ज्ञापन देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष। स्रोत-कांग्रेस
विज्ञापन
बदायूं। सांसदों को निलंबित करने के विरोध में समाजवादी पार्टी ने कार्यालय पर धरना दिया और ज्ञापन डीआरओ को सौंपा। इस दौरान कई मुद्दों को उठाया गया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत में सांसदों को अलोकतांत्रिक तरीके से एक षड्यंत्र के तहत निलंबित कर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास भाजपा की केंद्र सरकार ने किया है। जबकि जिस सांसद की सिफारिश पर युवक संसद में पहुंच गए थे उन पर अब तक कोई कार्रवाई नही हुई है।
उन्होंने कहा कि यही नहीं अमर्यादित टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद के विरुद्ध भी भाजपा सरकार ने कोई कार्रवाई नही की है। जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि किसान, छात्र, नौजवान, व्यापारी, अल्पसंख्यक सहित समाज का हर वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों व सांप्रदायिक सोच के कारण त्रस्त है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना की पुरजोर तरीके से मांग करती है। इसके बाद सभी ने ज्ञापन डीआरओ जीत सिंह राय को सौंपा। इस मौके पर शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव, जिला महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान, नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां, पीयूष रंजन यादव, साजिद अली, अमित मथुरिया, हाजी अजमल, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

सांसदों को निलंबित किया जाना लोकतंत्र की हत्या
बदायूं। सांसदों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रीय आह्वान पर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह व शहर कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद के सयुंक्त नेतृत्व में धरना दिया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीआरओ को सौंपा।

कलक्ट्रेट स्थित आंबेडकर पार्क में मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप व विशिष्ट वक्ता के रूप में पूर्व एआईसीसी सदस्य मुन्ना लाल सागर मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन से घबराई भाजपा लोकतंत्र के मंदिर का अपमान कर रही है।
संसद की सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बयान की मांग करना कहीं से भी अनुचित नहीं है। प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि संसद में अपनी बात रखना हर सांसद का अधिकार है। सांसदों को निलंबित किया जाना लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीआरओ जीतसिंह राय को सौंपा। इस मौके पर सुरेश सिंह राठौर, सुनीता सिंह, गौरव सिंह राठौर, वीरपाल यादव, मुनेंद्र कन्नौजिया, इखलास हुसैन, सोमपाल सिंह, सोमवीर, पुत्तूलाल, धीरेन्द्र आदि मौजूद रहे। संवाद

डीआरओ को ज्ञापन देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष। स्रोत-कांग्रेस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें