'त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में संविधान की अवहेलना'
श्याम लाल पाल ने स्थानीय निकायों और पंचायतों का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार समय पर पंचायत चुनाव नहीं करा रही है। जहां ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहां नियमों को ताक पर रखकर प्रशासक बिठाए जा रहे हैं। इसी तरह जिला पंचायतों में भी प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी है, जो कि सीधे तौर पर संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान के रास्ते पर चलना ही नहीं चाहती।
'चढ़ावा चोरी लोगों की आस्था पर हमला'
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर भाजपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि जिस प्रकार से भगवान राम भाजपा को केंद्र और प्रदेश की सत्ता में लेकर आए थे, उसी प्रकार भगवान राम के घर में जिन लोगों ने भी चोरी की है, उन्हें उत्तर प्रदेश और देश की सत्ता से बाहर कर देंगे। उन्होंने इस मामले को आम जनता की आस्था पर बहुत बड़ा प्रहार बताया और कहा कि भगवान के घर में की गई यह हेराफेरी सिर्फ सामान्य चोरी नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ा धोखा है, जिसका जवाब प्रदेश की जनता आगामी चुनावों में देगी।