फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस की पाठशाला में एसपी देहात ने छात्राओं को किया जागरूक, पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Thu, 17 Jul 2025 06:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

पुलिस की पाठशाला में मुख्य अतिथि एसपी देहात केके सरोज ने छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। उन्हें साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। 
विज्ञापन
एसपी देहात केके सरोज ने छात्राओं को किया जागरूक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के आर्य समाज चौक स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि एसपी देहात केके सरोज ने छात्राओं से कहा कि ओटीपी किसी से न करें शेयर, इससे खाते की रकम पार हो सकती है। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन में गेम खेलने की जगह छात्राएं पढ़ाई में ध्यान दें।

विज्ञापन


एसपी देहात ने कहा कि आजकल ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ा है। लोग डिजिटल अरेस्ट का शिकार होकर करोड़ रुपये गवां रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। अगर कोई पूछताछ करनी होती है तो नोटिस भेजा जाता है। बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर छात्राएं अपनी फोटो शेयर न करें। इसका लोग गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। 

शिक्षका गीतांजलि ने बताया कि हर किसी को सावधानी से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहिए। जरा सी चूक आपको बड़ी समस्या में फंसा सकती है। प्रधानाचार्य अमिता आलोक ने अपने साथ हुई घटना के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि एक दिन उनके मोबाइल पर कॉल आई, इसमें उनके बेटे की आवाज आ रही थी। 
विज्ञापन


कॉलर दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। जबकि बेटा उनके पास ही बैठा हुआ था। इस पर उन्होंने कॉल काट दी। उन्होंने छात्रों से कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचने की जरूरत है। छात्राओं का कोई भी फोटो और वीडियो अगर किसी के पास है, वह व्यक्ति उनका गलत इस्तेमाल कर रहा है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें