फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवादित बयान को लेकर सपा सांसद का पुतला फूंका

Sat, 29 Mar 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कलक्ट्रेट तिराहे पर रामजीलाल सुमन का पुतला फूंकते क्षत्रिय समाज के लोग। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
बदायूं। सपा सांसद रामजी लाल के विवादित बयान पर शुक्रवार को क्षत्रिय महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर जमकर नारेबाजी कर सांसद की सदस्यता खत्म करने की मांग की। साथ ही सपा सांसदों व विधायकों के घरों का घेराव करने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन के बाद महासभा ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एडवोकेट हरि प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि संसद में सपा सांसद द्वारा दिया गया बयान घोर आपत्तिजनक है। ऐसे बयान को संसद की कार्यवाही से तत्काल हटाया जाए और जन-जन की आस्था के केंद्र शूरवीर राणा सांगा के विरुद्ध अमर्यादित और घोर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा सांसद की सदस्यता समाप्त हो। साथ ही विवादित बयान का समर्थन किए जाने के कारण सपा की मान्यता समाप्त की जाए।
क्षत्रिय महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज को नेता और दल हल्के में न ले। मंडल उपाध्यक्ष गोपाली सिंह ने कहा सपा अध्यक्ष रामजीलाल सुमन के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं तो समाज उनके सांसदों और विधायकों के आवास की ओर कूच करने को विवश होगा। इस अवसर पर विजय रतन सिंह, डॉ. एस के सिंह, राजपाल सिंह राठौड़, राम प्रताप सिंह, राकेश सिंह, वेदपाल सिंह, अखिलेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें