जन समस्या सुनते सपा सांसद नीरज मौर्य। स्रोत सपा
- फोटो : बहन को कंधे में लादकर पुल पार कराता भाई रवि। संवाद
बदायूं। लोकसभा आंवला के विधानसभा क्षेत्र दातागंज के गांव तिकुलापुर, मनकापुर, गंगापुर कौर में सपा सांसद नीरज मौर्य ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। ऐसे में किसानों को बिजली नहीं मिल रही है। कहा कि भाजपा सरकार में भष्ट्राचार चरम पर है। किसान दिनभर काम करता है और रात को फसल की रखवाली करता है। नौजवान बेरोजगार है। ऐसी समस्याओं से निजात पाने के लिए संकल्प लो। आने वाली 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर निजात पाया जा सकता है। इस दौरान वीरेंद्र कुमार, गंगासिंह, जुगेंद्र, प्रमोद, विनोद कुमार, शेरसिंह, जवाहर लाल, मनोज आदि लोग रहे।संवाद