फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पॉलीटेक्निक के छात्रों को विधायक ने वितरित किए टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र के गांव समदा स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक सहसवान के 75 विद्यार्थियों को रविवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत विधायक हरीश शाक्य ने टैबलेट का वितरण किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही यह योजना युवाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। टैबलेट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त एवं डिजिटल शिक्षा को सरल, सुलभ बनाना है। उन्होंने छात्रों से इन टैबलेट्स का सदुपयोग कर तकनीकी व शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान भी किया। इस मौके पर ⁠सुरेश कुमार आजाद, सुनील शाक्य, सतीश सिंह, उदय प्रताप, पानसिंह राजपूत, डालचंद्र मिश्रा, भगवानदास मौर्य, चरन सिंह शाक्य, योगेश सिंह, शिवप्रताप सिंह, नितेश चन्द्र शर्मा, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें