फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की रोड पर मिली अधजली लाश

Tue, 16 Feb 2016 08:10 PM IST
बिसौली( बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा के युवा नेता सुरेंद्र यादव की अधजली लाश सोमवार रात करीब एक बजे बिसौली-आसफपुर रोड पर गांव मलखानपुर के पास पड़ी मिली। मृतक के भाई पुष्पेंद्र ने शव जलाने की बात तो कही, लेकिन तहरीर हादसे की दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। सुरेंद्र लोहिया वाहिनी का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य था। उसकी पत्नी रूपा यादव लक्ष्मीपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुकी है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दबथरा निवासी सुरेंद्र यादव (30) पुत्र चंद्रपाल यादव सोमवार को घर से बिसौली आए थे। रात में करीब साढ़े बारह बजे उनके परिवार वालों को खबर मिली कि सुरेंद्र की अधजली लाश आसफपुर रोड पर एक कन्या डिग्री कॉलेज के पास पड़ी है। पुलिस के साथ परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। सुरेंद्र की अधजली लाश बाइक में फंसी हुई थी। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। मौके पर हालात हादसे जैसे नजर नहीं आ रहे थे। हालांकि सुरेंद्र के भाई पुष्पेंद्र ने पुलिस को हादसे में मौत होने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम हाउस पर आए पुष्पेंद्र ने बात करते हुए भाई की हत्या की आशंका भी जताई, लेकिन तहरीर हादसे के बारे में दी, इस पर कुछ नहीं बोले। मृतक की दो संतानें हैं। एक बेटा छह साल का और बेटी चार साल की है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

15 साल पहले हुई थी पिता की हत्या
बिसौली। सुरेंद्र यादव के पिता चंद्रपाल यादव भी राजनीति में दिलचस्पी रखते थे। करीब 15 साल पहले उनकी हत्या कर दी गई थी। ऐसे में सुरेंद्र यादव की हादसे में मौत को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, परिवार वाले भी इसे हादसा करार दे रहे हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्सीडेंटल मौत
बदायूं। सुरेंद्र यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गौर करें तो उनकी मौत एक्सीडेंट में हुई है। शरीर की गई हड्डियां टूटी होने के साथ सिर की हड्डी भी टूटी है और सिर से मांस का एक बड़ा हिस्सा गायब है। इधर, एसओ कश्मीर सिंह यादव की माने तो सुरेंद्र का शव बाइक में फंसा हुआ था। बाइक की टंकी भी फट चुकी थी। बाइक करीब 15 मीटर तक फिसली है। इससे बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। खबर मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बाइक के इंजन से लपटें उठ रही थीं। परिवार वालों ने भी इसे हादसा ही माना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें