फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कर रही सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग

Sat, 20 Feb 2016 11:45 PM IST
दातागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधान परिषद सदस्य पद के भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र यादव ने कहा कि इस चुनाव में उनकी जीत होती देख समाजवादी पार्टी के नेताओं प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। कुछ अधिकारी भी सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं का आह्वान किया है कि सपा की गुंडागर्दी से बिल्कुल न डरें, क्योंकि छह महीने बाद सपा की साइकिल की हवा निकलने वाली है।
विज्ञापन

यादव शनिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं और प्रधान, बीडीसी सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले की जनता से उनका गहरा रिश्ता है। उसी की वजह थी कि मतदाताओं ने बीते विधानसभा चुनाव में उन्हें विजयी बनाया था। इस बार उनका मुकाबला कड़ा है। उसकी वजह है कि सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है, लेकिन मतदाता किसी भी तरह से डरें नहीं। सपा की गुंडागर्दी का हर तरह से जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, गोपाली सिंह, भूरे सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव, राजीव सिंह, रंजन सिंह, अग्रवीर गूर्जर, सुनील गूर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें