फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर वार में उलझी सपा, विधानसभा चुनाव से पहले कुछ की छुट्टी तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पंचायत चुनाव में करारी शिकस्त के बाद समाजवादी पार्टी की अंदरूनी कलह सामने आ गई है। पहली बार पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की मुखालफत बदायूं में चर्चा का विषय बनी हुई है। रविवार को दूसरे दिन भी यह पता नहीं लग सका कि उझानी रोड पर लालपुल के पास वह होर्डिंग किसने लगवाया था, जिसमें अखिलेश यादव की फोटो के साथ लिखा गया था कि धर्मेंद्र हटाओ-बदायूं बचाओ। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और धर्मेंद्र यादव के भाई अखिलेश यादव से बदायूं से लोकसभा चुनाव लड़ने की पेशकश की गई थी।
विज्ञापन

होर्डिंग कुछ समय के लिए ही लगाया गया, लेकिन इतने में ही सोशल मीडिया पर इस होर्डिंग के फोटो वायरल हो गए। सपा के बड़े नेता इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो पार्टी ने ऐसे लोगों को गोपनीय जांच शुरू करा दी है। जो सपा में रहकर सपा का ही नुकसान कर रहे हैं। दूसरे दलों या नेताओं के एजेंट के रूप में सपा में काम कर रहे हैं। अंदरखाने पार्टी में एक कमेटी भी बना दी गई है। जो ऐसे लोगों की पहचान करेगी। इनका विधानसभा चुनाव से पहले निष्कासन किए जाने की बात भी कही जा रही है। सपा के स्थानीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश स्तर तक इस होर्डिंग को लेकर मंथन चल रहा है। पार्टी यह भी देख रही है कि इस तरह के पोस्टर से किसको फायदा और किसको नुकसान हो सकता है। हालांकि, पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव पहले ही इसे किसी की ओछी हरकत करार दे चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव राष्ट्रीय नेता हैं। वह जहां से भी चाहें चुनाव लड़ सकते हैं। इसके बावजूद कुछ लोग सपा का नुकसान करने के लिए इस होर्डिंग को मुद्दा बना रहे हैं।
पार्टी में हैं दूसरे दलों के एजेंट
हमारा पूरा ध्यान 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीतने पर है। पोस्टर वार या होर्डिंग कोई मुद्दा नहीं है। यह मात्र ओछी हरकत है। जिन लोगों ने ऐसा किया, उनकी पहचान करके सीधे उनको पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। सपा विधानसभा चुनाव में जोरदार वापसी करेगी। होर्डिंग किसने और क्यों लगाया इसका पता नहीं लगा है, लेकिन कुछ ऐसे लोग हो सकते हैं जो पार्टी में रहते हुए दूसरे दलों के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेमपाल सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें