मंडी समिति पहुंचे सपा बसपा प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में ईवीएम व बरेली में वाहन में डाक पोस्टल बैलेट मिलने के बाद प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार रात सपा, बसपा व महान दल के प्रत्याशी व सैकड़ों समर्थक मंडी परिसर में पहुंच गए। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वह लोग खुद ईवीएम की सुरक्षा करें। कई जगह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, उन्हें प्रशासन पर भरोसा नहीं है। विपक्ष के नेताओं की भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने भी मौके पर सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया है।