एसएसपी संतोष कुमार सिंह का बुधवार को अचानक ब्लड प्रेशर हाई हो
गया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में वह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां
सीएमएस डॉ. एके वर्मा ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। सीएमएस ने उनको आराम
करने की सलाह दी है। एसएसपी के साथ एसपी सिटी लल्लन सिंह भी जिला अस्पताल
पहुंचे।
एसएसपी को बुधवार अचानक हाई ब्लड प्रेशन की वजह से घबराहट होने लगी। इस पर
वह जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर्स ने उनका ब्लड प्रेशर जांचा तो यह 210 से
ज्यादा था। जबकि ब्लड प्रेशर की नार्मल स्थिति 120-180 होती है। जिला
अस्पताल में सीएमएस डॉ. वर्मा ने प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया।