फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और बसपा खेल रहे चूहा बिल्ली का खेल

Tue, 05 Apr 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महासचिव ने सम्मानित किए मेधावी
कॉलेज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में विरोधियों पर निशाना
 भाजपा प्रदेश महासचिव और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने मेधावियों को सम्मानित किया। वह दातागंज के ढिलवारी स्थित रामपाल सिंह सत्यवती मेमोरियरल इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह में उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाने साधे। सपा और बसपा के बीच जुबानी जंग को पंकज सिंह ने चूहा-बिल्सी का खेल करार दिया।
भाजपा नेता पंकज सिंह दोपहर करीब 12 बजे बरेली होते हुए दातागंज पहुंचे। यहां सेनपुर पुल पर कॉलेज प्रबंधक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ वह ढिलवारी स्थित कॉलेज पहुंचे। समारोह में उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों और इलाके के गण्यमान्य लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, रामसेवक सिंह पटेल, अवनीश कुमार सिंह, महेश गुप्ता, बीएल वर्मा, दीपमाला गोयल, अजीत वैश्श्, रविंद्र सिंह, रंजन सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

कन्हैया के साथ सपा पर भी साधा निशाना
 पंकज सिंह एक मंझे हुए नेता की तरह मीडिया से मुखातिब हुए। कई विवादित मुद्दों पर उन्होंने बेबाकी से सधा हुआ जवाब दिया। सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधने से भी वह नहीं चूके। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई सवालों को वह टाल भी गए।
मीडिया से मुखबित होने पर सिंह ने कहा कि भारत के टुकड़े करने की बात कहने वाले कन्हैया कुमार को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। जिन लोगों ने शहीद हनुमथप्पा की शहादत पर एक शब्द नहीं बोला, वे कन्हैया के समर्थन में सड़क पर आ गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगल राज है। प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना को अखिलेश सरकार ने अब तक यूपी में लागू नहीं किया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ की। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संघर्षशील होते हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा यूपी में सरकार बनाएगी। 
साध्वी प्रज्ञा की रिहाई की मांग उठाई 
 अखिल भारत हिंदू महासभा और समग्र क्रांति कल्याण परिषद की ओर से दातागंज पहुंचे भाजपा के प्रांतीय महामंत्री पंकज सिंह को ज्ञापन दिया और कहा कि साध्वी प्रज्ञा सिंह का जेल से रिहा किया जाए। 
इस संबंध में दलील दी गई है कि देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त तमाम लोग खुले घूम रहे हैं। भारत माता को बुरा कहने वालों को कोई कानून नहीं रह गया है। ऐसे में साध्वी वह भी कैंसर रोग से पीड़ित हैं, उन्हें जेल में यातनाएं झेलनी पड़ रही हैं। हमारे संगठन की मांग है कि हिंदू नव वर्ष पर उन्हें रिहाई दी जाए ताकि सनातनी शक्तियों का दीप प्रज्वलित हो सके। 
विज्ञापन

यहां बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री पंकज सिंह का यहां दातागंज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पंकज सिंह यहां प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बात की। बताया जाता है कि उन्होंने यहां आगामी चुनाव के लिए भी पदाधिकारियों से गुफ्तगू भी की। प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई। ज्ञापन पर राजेंद्र सिंह, शिवम, अमरपाल, सुधीश, धर्मवीर, सुशील, ओमवीर समेत तमाम लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें