फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: 'मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भेजा जाए जेल', सपा नेताओं ने उठाई मांग, किया बड़ा एलान

Sun, 04 Oct 2026 02:51 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कथित वोट चोरी के मुद्दे पर सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बरेली में सपा नेताओं ने रविवार को प्रेसवार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाए जाने की मांग उठाई। एलान किया कि आठ अक्तूबर को पार्टी वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकालेगी। 
विज्ञापन
पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन व अन्य सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में समाजवादी पार्टी (सपा) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। रविवार को सपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। अब एसएसआर के जरिए दोबारा मतदाता सूची में बदलाव की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन




सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि एसआईआर के दौरान उत्तर प्रदेश समेत बिहार, बंगाल और महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के समर्थक मतदाताओं के वोट काटे गए। उन्होंने बरेली में भी बड़े पैमाने पर मतदाता सूची प्रभावित होने का दावा किया। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने दावा किया कि एसआईआर के बाद बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र में 1.17 लाख और कैंट विधानसभा क्षेत्र में करीब एक लाख वोट काटे गए हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए टीएन शेषन के कार्यकाल का उल्लेख किया।

‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’
पूर्व मंत्री अताउर रहमान ने आरोप लगाया कि एसआईआर के बाद अब एसएसआर के नाम पर फिर से मतदाता सूची में बदलाव की तैयारी है। उन्होंने कहा कि सपा इसके विरोध में दो से आठ अक्तूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चला रही है।

भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने दावा किया कि भोजीपुरा में जीवित व्यक्ति अतीक अहमद अंसारी को एसआईआर में मृत घोषित कर उनका वोट काट दिया गया। शिकायत के बाद प्रशासन ने वोट दोबारा बनवाया। उन्होंने इसे मतदाता सूची की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल बताया। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि अगर निष्पक्ष चुनाव हो तो भाजपा को कोई आधार नहीं मिलेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त हटाए जाएं ताकि निष्पक्षता रहे। 
विज्ञापन

आंबेडकर पार्क होते हुए गांधी पार्क पहुंचेगा मार्च
अताउर रहमान ने बताया कि आठ अक्तूबर को सुबह 11 बजे सपा कार्यालय से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला जाएगा। मार्च डॉ. आंबेडकर पार्क होते हुए गांधी पार्क पहुंचेगा। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से भी मार्च में शामिल होने की अपील की। यहां पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, विधायक शहजील इस्लाम, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व मेयर डॉ आईएस तोमर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें