फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सटोरियों को संरक्षण देने के आरोप में सोथा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछले दिनों सट्टेबाजी के विवाद में एक युवक की पीटकर सटोरियों ने हत्या कर दी थी। एसएसपी ने उसी दिन दो चौकी प्रभारियों समेत तीन लोगों को लाइन हाजिर कर दिया था। अब सोथा चौकी प्रभारी को सटोरियों को संरक्षण देने के आरोप में लाइन हाजिर किया है। साथ ही नवादा चौकी प्रभारी को भी वहां से हटाकर कुंवरगांव भेजा है। साथ ही कोतवाली व चौकी से करीब 12 सिपाहियों को हटाया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल मोहल्ले में रहने वाले दिवाकर साहू को पड़ोस में रहने वाले सटोरियों ने छह दिन पहले पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। एसएसपी ने उसी दिन लालपुल चौकी इंचार्ज हरिमोहन सिंह, मीराजी चौकी इंचार्ज सोमवीर सिंह व कोतवाली के सिपाही गौतम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। साथ ही सटोरियों व जुआरियों को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों की गोपनीय जांच शुरू कराई थी।
जांच में पता चला कि सोथा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह द्वारा सटोरियों को खुला संरक्षण दिया जा रहा था। इस पर एसएसपी ने सोथा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह को हटाकर उसहैत थाने भेजा है। इसके अलावा कोतवाली के ड्राइवर योगेश को लाइन हाजिर किया गया है। नवादा चौकी प्रभारी सुमित चौधरी को यहां से हटाकर कुंवरगांव थाने भेजा गया है।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारियों के किए तबादले
अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सतीश कुमार को एसएसपी का वाचक बनाया गया है। साथ ही थाना मूसाझाग के निरीक्षक सत्येंद्र सिंह को अपराध शाखा, मूसाझाग के ही निरीक्षक अपराध विपिन कुमार को प्रभारी सोशल मीडिया सेल, पुलिस लाइन से रणजीत सिंह को निरीक्षक अपराध थाना मूसाझाग बनाया गया। इसके अलावा 14 चौकी प्रभारियों के भी तबादले किए गए हैं।
इसमें जरीफनगर से अश्वनी कुमार शर्मा को प्रभारी सोथा चौकी, थाना उघैती से देवेंद्र सिंह को प्रभारी चौकी लालपुल थाना कोतवाली, सोशल मीडिया सेल में तैनात नितिन शर्मा को प्रभारी चौकी नवादा थाना सिविल लाइन, प्रभारी चौकी रेहड़िया थाना वजीरगंज से चमन गिरि को प्रभारी चौकी कचहरी थाना सिविल लाइन, कटरा सहादत चौकी से मनोज कुमार को चौकी रेहड़िया थाना वजीरगंज, थाना बिनावर से प्रदीप राघव को कटरा सहादतगंज थाना उसहैत, थाना हजरतपुर से बलवीर सिंह को थाना फैजगंज बेहटा भेजा गया है।
इसके अलावा थाना उसावां से रामानंद गिरि को थाना जरीफनगर, चौकी म्याऊ थाना अलापुर से राकेश कुमार सिंह को थाना अलापुर, रिसौली थाना बिल्सी से देवेंद्र सिंह को चौकी म्याऊ भेजा गया है। बच्चू सिंह को थाना मुजरिया, एसएसआई उसहैत सचिन शर्मा को थाना हजरतपुर व पुलिस लाइन से मेघश्याम को न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें