फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सोत नदी उफनाई, रपटा पुल बंद, छह से अधिक गांवों का ककराला से कटा संपर्क

विज्ञापन
फोटो- कादरचौक क्षेत्र में सोत नदी के रपटा पुल पर तीन फुट तक पानी बहने से पैदल निकलकर जाते लोग।
विज्ञापन
कादरचौक। लगातार चार घंटे हुई मूसलाधार बारिश में जिले की सोत नदी उफना गई है। सोत नदी पर बने रपटा पुल पर तीन फुट तक पानी बहने के कारण आवागमन बंद हो गया है। इससे छह से अधिक गांवों का संपर्क अन्य स्थानों से कट गया है। मजबूरी में ग्रामीण सात किमी का अतिरिक्त सफर तय कर भोजपुर पुल से होकर ककराला पहुंचे।
विज्ञापन

बदायूं होकर ककराला की ओर जाने वाली सोत नदी पर मुहम्मदगंज गांव के पास रपटा पुल बना है। बुधवार दोपहर सोत नदी उफनाने की वजह से रपटा पुल डूब गया। रपटा पुल के ऊपर तीन फुट तक पानी बहने के कारण मुहम्मदगंज बेहटा, डंवरनगर, बादुल्लागंज सहित आधा दर्जन गांव का ककराला से संपर्क कट गया है।
दिन में बड़ी संख्या में लोग सिर पर सामान रखकर निकले। हादसा होने की आशंका के मद्देनजर लोग पुल से ही वापस लौट गए। मजबूरी में उन्होंने भोजपुर पुल से होकर ककराला तक का सफर तय किया। इस रास्ते से उन्हें सात किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

दोपहर में एक इको वाहन ने रपटा पुल से निकलने का प्रयास किया, लेकिन पानी भरने से वाहन बंद हो गया। इसके बाद उसे धक्का लेकर आगे ले जाया गया। रपटा पुल बंद होने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।




सोत नदी पर अतिक्रमण की वजह से पानी का बहाव रुकने की बात सामने आई है, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कराई जाएगी। सिंचाई विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। ग्रामीणों से पुल से होकर आवागमन न करने की अपील की जा रही है। - त्रिभुवन, एडीएम वित्त एवं राजस्व

फोटो- कादरचौक क्षेत्र में सोत नदी के रपटा पुल पर तीन फुट तक पानी बहने से पैदल निकलकर जाते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें