बैठक में आयकर अधिकारी उमेश शर्मा और राजीव मिश्रा के सामने व्यापारियों ने टैक्स को लेकर अपनी दिक्कतें रखीं। टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को लचीला करने की मांग के साथ ज्यादा टैक्स देने वालों के नाम टॉपटेन लिस्ट में शामिल कर उसका प्रकाशन जिला आयकर कार्यालय के गेट पर कराने की वकालत की। ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं को उठाया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मंत्री राजकुमार बंसल ने प्रोत्साहन के लिए सरकारी स्तर से संचालित योजनाओं में छोटे व्यापारियों को भी शामिल किए जाने का प्रस्ताव रखा।
आयकर अधिकारी श्री शर्मा ने कहा कि शासन स्तर से आयकरदाताओं को विशेष सुविधा मुहैया कराई जाती हैं। सुविधाओं का लाभ उसी हालत में मिलेगा जब रिटर्न दाखिल करने के साथ टैक्स भी समय पर चुकाया जाए। बैठक में रोहताश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, धनसुख अग्रवाल, विजय गर्ग, संजीव गुप्ता और नीरज गुप्ता आदि मौजूद थे।