फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लेमन दौड़ में सोनी व बालक वर्ग में मुबारक ने मारी बाजी

विज्ञापन
स्कूल परिसर में दौड़ में प्रतिभाग करते स्कूल के बच्चे। व मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। लेमन दौड़ बालिका वर्ग में कक्षा एक की सोनी व बालक वर्ग में मुबारक ने बाजी मारी। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय परौली में वार्षिकोत्सव के मौके पर शनिवार को विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन


लेमन दौड़ बालिका वर्ग में कक्षा एक की सोनी, महक दूसरे व मयूर तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग में कक्षा एक के मुबारक पहले, कार्तिक दूसरे व शिवम तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह कक्षा दो की लेमन दौड़ बालिका वर्ग में ईशा, रागिनी और आफिया ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया।
बालक वर्ग में अजमत पहले, फराज दूसरे व विक्रम तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह से अन्य दौड़ कराई गईं। पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार प्रेमी, मुनीर राजा नीरव कुमार दुबे ,गंगा देवी, ममता देवी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें