फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

विज्ञापन
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पूजा-पाठ करती महिलाएं। स्रोत- सूचना विभाग
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन सोमवार को हर्षोल्लास से किया गया। इस अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय से बिरुआबाड़ी मंदिर तक कलशयात्रा निकाली गई। विभिन्न मंदिरों में स्वच्छता अभियान, मंत्रोच्चार और रुद्राभिषेक जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

बिरुआबाड़ी मंदिर में प्रधानमंत्री के सोमनाथ कार्यक्रम और वाराणसी में राज्यपाल व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। बिरुआबाड़ी मंदिर, गौरी शंकर मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में पर्व आस्था से मनाया गया। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बदायूं विनय मणि त्रिपाठी सहित कई अधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे। तहसील स्तर पर संबंधित उप जिलाधिकारी और विकास खंड स्तर पर संबंधित खंड विकास अधिकारी ने व्यवस्थाएं संभालीं।



महाकालेश्वर मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
बिल्सी। मुख्य बाजार स्थित ऐतिहासिक श्री महाकालेश्वर कुटी मंदिर में एसडीएम राजेश कुमार सिंह एवं नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर के महंत मुन्ना लाल ने विशेष पूजा-अर्चना और आरती संपन्न कराई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस दौरान सिटी लेखपाल सूरज कुमार भारती, युधिष्ठिर सिंह, निशांत वार्ष्णेय, राजू सागर, पंकज जैन, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद

वजीरगंज में हुआ आरती-कीर्तन

वजीरगंज। सोमनाथ मंदिर के कपाट खुलने के उपलक्ष्य में सोमवार रात भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान ने वजीरगंज के सिद्ध बाबा भोलानाथ मंदिर पर आरती-कीर्तन किया। उन्होंने फल वितरण भी किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता रिद्धि प्रताप सिंह, राजू टाइगर, पुष्पेंद्र सैनी, चंद्रेश्वर मीना, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पूजा-पाठ करती महिलाएं। स्रोत- सूचना विभाग

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पूजा-पाठ करती महिलाएं। स्रोत- सूचना विभाग

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पूजा-पाठ करती महिलाएं। स्रोत- सूचना विभाग

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पूजा-पाठ करती महिलाएं। स्रोत- सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें