फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कहीं जमकर बरसे बादल तो कहीं हुई बूंदाबांदी, सर्द हवा ने बढ़ाई मुश्किल

विज्ञापन
बारिश के बाद रोडवेज बस स्टैंड के सामने सड़क पर फैली कीचड़। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार रात से जिले में बादल कहीं जमकर बरसे तो कहीं बूंदाबांदी हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने ठंड में इजाफा कर दिया। बीच में कुछ पलों के लिए धूप चमकी लेकिन फिर बादल छा गए। फिलहाल अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से मौसम का मिजाज बेहद ठंडा रहा है। कोहरे और सर्द हवा ने लोगों की मुश्किल बढ़ा रखी है। पूरे जनवरी में ठंड अपने चरम पर रही। 30 व 31 जनवरी को दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली थी। ऐसे में लोग फरवरी की शुरुआत से मौसम में तब्दीली होना मानकर चल रहे थे, लेकिन बुधवार रात हुई बारिश ने मौसम फिर ठंडा कर दिया।
बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे शुरू हुई बारिश लगातार होती रही। कभी हल्की और कभी तेज बारिश का क्रम बृहस्पतिवार सुबह दस बजे तक चला। उसके बाद हल्की धूप चमकी लेकिन बादल छाने का सिलसिला जारी रहा। बीच में एक दो बार तो अंधेरी छा गई, जिससे शाम का एहसास होने लगा।
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा के चलते ठंड में इजाफा हो गया। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था, वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन अधिकांश समय बादल डेरा जमाए रहे।
शाम होते-होते ठंड में और इजाफा हो गया। मौसम के जानकारों के अनुसार, अभी आने वाले चार दिनों यानी पांच फरवरी तक बूंदाबांदी या बारिश के आसार हैं। हवा में भी तेजी जारी रहेगी, जिससे ठंड का असर बरकरार रहेगा। इसके बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

सड़कों पर फैली कीचड़, लोग परेशान
जिले में अधिकांश नगरीय क्षेत्र में सड़कों के हाल बेहाल हैं। ऐसे में उन जगहों पर लोगों को बारिश के बाद आने-जाने में काफी परेशानी हुईं। कहीं पर लोगों को जलभराव तो कहीं कीचड़ का सामना करना पड़ा। शहर के शहवाजपुर, जोगीपुरा, पटियाली सराय, टिकटगंज आदि स्थानों पर ज्यादा परेशानी हुई तो रोडवेज बस स्टैंड के सामने और जीआईसी के बराबर तो लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।

बारिश के बाद रोडवेज बस स्टैंड के सामने सड़क पर फैली कीचड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें