फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोई तीन लाख तो कोई दो लाख हाउस टैक्स की कर रहा था सालाना चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में नगर पालिका क्षेत्र में आने 13 बरातघरों के संचालक पिछले सात साल से टैक्स चोरी कर रहे थे। कोई संचालक हर साल तीन लाख तो कोई दो लाख रुपये तक की चोरी कर रहा था। नगर पालिका की ओर से इन सभी संचालकों को नोटिस जारी कर हाउस टैक्स जमा करने के निर्देश दिए हैं। अगर टैक्स नहीं जमा करते हैं तो उनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

नोटिस के मुताबिक नगर पालिका क्षेत्र के टिकटगंज स्थित पर्ल गेस्ट के संचालक ने 748 वर्ग मीटर और कवर्ड एरिया 293 वर्ग मीटर दिखाया था। इस क्षेत्रफल के हिसाब से हर साल 1,00,283 रुपये टैक्स जमा करता था। सर्वे में 3741.93 वर्ग मीटर का क्षेत्रफल और कवर्ड एरिया 1444.84 वर्ग मीटर पाया गया। अब संचालक को 4,99,318 रुपये का टैक्स जारी किया गया है। पिछले साल और नए टैक्स की तुलना में हर साल 3,99,035 रुपये की टैक्स चोरी की जा रही थी।
टिकटगंज स्थित राजमहल गार्डन के मालिक ने 2092 वर्ग मीटर और कवर्ड एरिया 270 वर्ग मीटर दिखाकर सालाना 125898 रुपये का टैक्स जमा कर रहे थे। नगर पालिका के कर्मचारियों ने पिछले दिनों जब इसका सर्वे किया तो पता चला कि 2502.10 वर्ग मीटर और कवर्ड एरिया 959.15 वर्गमीटर क्षेत्रफल में लॉन संचालित हो रहा है। इसके चलते अब उन पर पालिका की ओर से 336828 रुपये का टैक्स जारी किया गया है। नए टैक्स और पुराने टैक्स की तुलना में संचालक 210930 रुपये का अंतर आ रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह कबूलपुरा स्थित मुगल गार्डन के संचालक ने 1915 वर्ग मीटर और कवर्ड एरिया 11.16 वर्ग मीटर दिखाकर 42418 रुपये का टैक्स जमा कर रहे थे। सर्वे में कुल क्षेत्रफल 3662.78 वर्ग मीटर और कवर्ड एरिया 102 वर्ग मीटर पाया गया है। इसके चलते संचालक को 230350 रुपये का टैक्स जारी किया गया है। पिछले साल और वर्तमान टैक्स की तुलना में संचालक 187932 रुपये का टैक्स चोरी कर रहा था। इसी तरह कृष्णा लॉन के संचालक ने 1093.96 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया दिखाया था। सर्वे में यह 3275.96 एरिया पाया गया। संचालक की ओर से हर साल 23702 रुपये की चोरी पाई गई। इसी तरह होटल कंट्रीन, सिटी प्वाइंट सहित 13 बारातघर संचालक हर साल लाखों की चोरी कर रहे थे।

बरातघर टैक्स की चोरी की रकम
वैभव लाॅन 4,91,183
ग्रीन फील्ड 45063
साई लॉन 3,15,954
शाह गार्डन 9548
स्टार प्लस 33491
(आंकड़े नगर पालिका के नए सर्वे के अनुसार)
-
नेताओं की संरक्षण पर चल रहे इन बरातघरों को जारी हुआ पहली बार टैक्स
सिविल लाइन स्थित श्रीजी रिसोर्ट 2022 से संचालित हो रहा है, लेकिन इससे टैक्स नहीं लिया जा रहा था। इसी तरह मजीदी हॉल 2015, अल हमद 2008, डायमंड मैरिज हॉल, रहमान लॉन और द हैरिटेज वर्ष 2024 से संचालित हो रहे हैं। टीके लॉन 2023, आरफीन लॉन 2014, द वैन्यू 2021, स्वरूप लॉन 2000, विसिमिल्ला हॉल वर्ष 2000 से संचालित हो रहे है। अब इन्हें हाउस टैक्स भरने के लिए नोटिस भेजे गए हैं।

नया सर्वे कराकर टैक्स के नोटिस जारी कर दिए गए हैंं। सभी बरातघरों में हाउस टैक्स की चोरी पाई गई है, कुछ नए बरातघरों को भी नोटिस जारी कर दिए गए हैं।। अगर जल्द से जल्द टैक्स नहीं जमा होता तो आरसी जारी की जाएगी। -लवी कुमार, टैक्स इंस्पेक्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें