फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान के घर से सात लाख की चोरी, छत से रस्सी के सहारे घर में घुसे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया में मंगलवार रात चोरों ने सेना में तैनात एक जवान के घर को निशाना बना लिया और रस्सी के सहारे छत के रास्ते से घर में उतर गए। चोर घर से नकदी समेत करीब सात लाख का सामान चोरी करके ले गए। जवान के परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पलिया निवासी अमन कुमार शंखधार पुत्र हरीश चंद्र इन दिनों जम्मू में तैनात हैं। मंगलवार रात किसी समय चोर उसके घर की छत पर चढ़ आए और छत के रास्ते आंगन में रस्सी के सहारे नीचे उतर गए। बताते हैं कि फौजी की पत्नी रश्मि शर्मा, भाई अनुराग और दादी रामवती अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। चोर इसका फायदा उठाते हुए उनके घर से सोने की चेन, झुमकी, टॉप्स, 13 सोने की अंगूठी, दो टीका, 10 जोड़ी पाजेव, बिछुआ और 15 हजार रुपये समेत एक एंड्रायड मोबाइल चोरी करके ले गए। माल चुराने के बाद चोर दरवाजे के रास्ते निकल गए।
तड़के करीब तीन बजे रश्मि की आंख खुली तो घर में सामान फैला देखकर उसके होश उड़ गए। उसने अपने देवर और दादी रामवती को जगाया। सुबह होने पर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया चोरी के संबंध में तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें