फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सौरभ बन युवती को फंसाने वाला सोहेल गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सौरभ बन युवती को प्रेमजाल में फंसाने वाले सोहेल को बिसौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सोहेल के मां-बाप को भी पकड़ा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार रात को ही मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

बिसौली के होल चौक कटरा का रहने वाला सोहेल चंडीगढ़ में एक काल सेंटर में काम करता था। वहीं, उसने एक हिंदू लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती चंडीगढ़ के फरीदकोट क्षेत्र की रहने वाली है। खुद का नाम सौरभ बताकर युवती के साथ संबंध बनाए। युवती गर्भवती हो गई। उसने बेटी को जन्म दिया। बिना शादी के ही वह युवती को बिसौली अपने घर ले आया। यहां आकर युवती को पता चला कि जिसे वह सौरभ समझ रही थी वह सोहेल निकला।
विरोध किया तो परिवार वालों ने उस पर धर्म परिर्वतन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। घर में उसको बंधक बनाकर रखा। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर युवती मंगलवार शाम को कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सोहेल समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार को पुलिस ने सोहेल के अलावा उसके पिता नियामु, मां रुकसाना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन





जबरन मांस खिलाने का किया प्रयास
युवती का आरोप है कि पहले धर्म परिवर्तन की कोशिश की गई और उस पर मांस खाने का दबाव बनाया जाने लगा। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। एक माह से उसको प्रताड़ित किया जा रहा था। उसकी दस माह की बेटी को छीन लिया गया।


एक युवती ने बिसौली कोतवाली पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें धर्म परिर्वतन, मारपीट, बंधक बनाकर घर में रखना आदि आरोप लगाए गए थे। आरोपी युवक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

ब्रजेश कुमार सिंह, बिसौली इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें