फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: देवर और सास-ससुर समेत चार पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बीसलपुर। पति की मौत के बाद दहेज के लिए उत्पीड़न करने और दुष्कर्म किए जाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सास-ससुर और देवर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह साल 2019 में बदायूं के थाना मूसाझाग के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पति का निधन हो गया। वह ससुराल में रहती रही। 22 जुलाई 2020 को देवर ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि देवर शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब देवर ने शादी नहीं की, तो वह अपने मायके में आकर रहने लगी। मामले की शिकायत पुलिस से की तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी और दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। रिपोर्ट में विवाहिता के ससुर, देवर, सास के अलावा चार अन्य लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें